Ganpati Visarjan at Ambani’s house : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने 28 अगस्त को परिवार के साथ गणेश विसर्जन किया। छोटी अंबानी बहू ने समारोह में एक साधारण बंधनी सूट पहना था। अंबानी परिवार में इस बार भी गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाई गई।

अंबानी परिवार ने 27 अगस्त को मुंबई स्थित अपने घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा का स्वागत किया। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भगवान गणेश की मूर्ति घर लाए।
वीडियो में दोनों रंग-गुलाल में डूबे दिखे
पूरे दिन के जश्न और उत्सव की खुशियों के बाद, दोनों ने 28 अगस्त को अपने दोस्तों और परिवार के साथ गणपति विसर्जन की रस्में निभाईं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से छा गया। वीडियो में दोनों रंग-गुलाल में डूबे दिखे और दोनों की मस्ती और शरारतें भी देखने को मिलीं।

राधिका गणपति विसर्जन के लिए गुलाबी रंग का पारंपरिक अनारकली सूट में नज़र आई। इस कुर्ते में बांधनी पैटर्न, गोल स्प्लिट नेकलाइन, चौथाई लंबाई वाली आस्तीन, कढ़ाई और लटकनों से सजा पैनल वाला फ्रंट, गोटा पट्टी की कढ़ाई वाले कफ और हेम, और एक फ्लोई सिल्हूट है।
ये भी पढ़े :सलमान खान और परिवार के साथ सोनाक्षी-जहीर भी बने विसर्जन के रंगीन जश्न का हिस्सा
परिवार व दोस्तों संग जश्न मनाते आए नजर
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने कल रात गणेश विसर्जन की रस्में निभाईं। राधिका फूलों से सजे एक ट्रक में बैठकर विसर्जन स्थल तक गईं। उनके साथ ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी और कुछ अन्य दोस्त व परिवार के सदस्य भी थे। इस बीच, अनंत अपने सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों के साथ गाड़ी के पीछे-पीछे इस खुशी के मौके का जश्न मनाते हुए नज़र आए।

