Donald Trump announces amid incomplete talks on trade deal, America will impose 25% tariff on India
Pm modi on us trade deal :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ एकतरफा व्यापारिक कदम उठाते हुए 25 फीसदी टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है. यह नया टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा जिसका प्रभाव भारत से अमेरिका में आयात होने वाली वस्तुओं पर पड़ेगा.
ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर देते हुए कहा कि भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कई वर्षों में व्यापारिक रिश्तों में संतुलन नहीं रहा है. भारत के उच्च टैरिफ अमेरिका के व्यापार को बढ़ने से रोकते हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक हैं.” उनका यह भी कहना था कि इन उच्च टैरिफ की वजह से अमेरिकी उत्पादकों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है.
ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि भारत लगातार रूस से सैन्य उपकरणों की खरीदारी कर रहा है, जो वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला रोक दे, लेकिन भारत का रूस के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना इस दिशा में सकारात्मक नहीं है.
ये भी पढ़ें : अमेरिका के 20-25% टैरिफ से भारत को होगा तगड़ा नुकसान, इन इंडस्ट्री पर पड़ेगा प्रभाव
बता दें कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत पहले से चल रही थी, लेकिन इस ऐलान से पहले दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कोई ठोस समझौता नहीं हो सका था. आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत से अमेरिका का निर्यात 22.8 प्रतिशत बढ़कर 25.51 अरब डॉलर तक पहुँच गया, जबकि आयात में 11.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह आंकड़ा 12.86 अरब डॉलर तक पहुंच गया.
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…