महाराष्ट्र

टीचर की शर्मनाक हरकत: नाबालिग स्टूडेंट से सेमी न्यूड वीडियो कॉल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई से स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक टीचर ने नाबालिग छात्र के साथ वीडियो चैट में पहले तो अपना अर्धनग्न शरीर दिखाया और फिर अश्लील हरकतें कीं। जब छात्र की मां ने मोबाइल चेक किया तो घटना का खुलासा हुआ। टीचर की आपत्तिजनक वीडियो देखते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्र की मां ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।

10वीं के छात्र को की थी वीडियो कॉल

दरअसल, नवी मुंबई(Mumbai News)  के कोपरखैराने थाना क्षेत्र में रहने वाले 10वीं के छात्र को टीचर ने 23 जुलाई की रात को वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉल के दौरान महिला अर्धनग्न अवस्था में थी। छात्र से बातचीत के बीच महिला ने उसके सामने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। टीचर की इन हरकतों को छात्र ने मोबाइल में सेव कर लिया। जब छात्र की मां ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर भीड़ ने मांगे भारतीय होने के सबूत, कारगिल युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिक के परिवार का बड़ा आरोप

मोबाइल में अश्लील हरकतें करते हुए टीचर का वीडियो देख मां ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। छात्र ने बताया कि उसकी महिला टीचर से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों घंटों बात करने लगे थे। छात्र की मां की शिकायत पर कोपरखैराने थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखें: Al Qaeda Terror: Social Media पर ऐसे फैलाती थी अलकायदा का जाल, Shama parveen गिरफ्तार |

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

10 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

40 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

1 hour ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago