Categories: Others

गाजियाबाद में रविंद्र कुमार मंदार ने संभाला जिलाधिकारी का चार्ज, महाकुंभ 2025 में किया था सराहनीय काम

District Magistrate in Ghaziabad : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में किए गए आईएएस अधिकारियों के तबादले के तहत गाजियाबाद को नया जिलाधिकारी (डीएम) मिला है। रविंद्र कुमार मंदार ने गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह प्रयागराज के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने महाकुंभ 2025 जैसे विशाल आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया था।

सामाजिक कार्यों में भी सराहनीय योगदान

1988 में जयपुर, राजस्थान में जन्मे रविंद्र कुमार मंदार 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रशासनिक सेवा के दौरान रामपुर, जौनपुर, फिरोजाबाद और आगरा जैसे जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। प्रयागराज में उनके कार्यकाल के दौरान 900 से अधिक तालाबों का निर्माण करवाकर जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने मिशन समर्थ के तहत 61 दिव्यांग बच्चों की सर्जरी करवाकर और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघरों को आवास प्रदान कर सामाजिक कार्यों में भी सराहनीय योगदान दिया है।

पूर्व डीएम दीपक मीणा को गोरखपुर भेजा

उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जुलाई 2025 की देर रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें गाजियाबाद के पूर्व डीएम दीपक मीणा को गोरखपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। वहीं, रविंद्र मंदार को प्रयागराज से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया। इस फेरबदल को राज्य सरकार की विकास योजनाओं को गति देने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को गति देना शामिल

यहां के नए जिलाधिकारी के रूप में रविंद्र मंदार के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें यातायात प्रबंधन, अवसंरचना विकास, और ग्रेटर गाजियाबाद जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को गति देना शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में घोषित ग्रेटर गाजियाबाद प्रस्ताव के तहत नए डीएम पर विकास कार्यों। कार्यभार संभालने के बाद रविंद्र कुमार मंदार ने कहा, “गाजियाबाद एक गतिशील और महत्वपूर्ण जिला है। मेरा प्रयास होगा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए और जिले के समग्र विकास के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम किया जाए।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

ये भी पढ़े- दिल्ली-NCR में बड़ा एक्शन : घर खरीदारों को ठगने वाले बिल्डरों पर CBI की छापेमारी, Supertech समेत कई बिल्डरों के ठिकानों की तलाशी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

4 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

7 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

7 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

7 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

7 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago