महाराष्ट्र

घर में घुसकर भीड़ ने मांगे भारतीय होने के सबूत, कारगिल युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिक के परिवार का बड़ा आरोप

Citizenship Proof: महाराष्ट्र के पुणे से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ चुके एक पूर्व सैनिक हकीमुद्दीन शेख के परिवार को बांग्लादेशी बताकर निशाना बनाने का गंभीर आरोप सामने आया है। चंदननगर इलाके में आधी रात करीब 80 लोगों के एक समूह ने पूर्व सैनिक के परिवार के घर पर धावा बोला और भारतीय होने के सबूत मांगते हुए अपशब्द कहे। घटना क्षेत्र में फैली तो लोगों में हड़कंप मच गया।

सेना की इंजीनियर्स रेजिमेंट में हवलदार थे हकीमुद्दीन

दरअसल, हकीमुद्दीन शेख भारतीय सेना की इंजीनियर्स रेजिमेंट में हवलदार पद पर तैनात थे और कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। साल 2000 में सेवानिवृत्त होकर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रहते हैं, जबकि उनके छोटे भाई इरशाद शेख 60 वर्षों से अपने परिवार के साथ पुणे में रह रहे हैं।

80 से ज्यादा लोग घर में घुसे

ये पूरी घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, “रात को करीब 12 बजे 80 से ज्यादा लोग जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। इनमें से कुछ लोग घर में घुस आए और आधार कार्ड मांगने लगे। जब परिवार वालों ने दस्तावेज (Citizenship Proof) दिखाए, तो उन्हें फर्जी बताकर महिलाओं-बच्चों से भी दस्तावेज की मांग की गई।” उन्होंने बताया कि जब उन्होंने भीड़ को समझाते हुए कहा कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से यहां रह रहा है और उनके तीन परिजन सेना में रहे हैं, तब भी उन लोगों ने बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया और जय श्री राम के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें: गलवान में सेना के वाहन पर गिरा पत्थर, दो अधिकारी शहीद और तीन गंभीर रूप से घायल

मामले पर हकीमुद्दीन के भाई इरशाद शेख का कहना है, “हम भारतीय हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम 400 साल पुराना सबूत भी दे सकते हैं। हमारे चाचा 1971 के युद्ध में घायल हुए थे और एक दूसरे चाचा 1965 में अब्दुल हमीद के साथ लड़े थे।” इतना ही नहीं, इरशाद का दावा है कि जिस वक्त भीड़ घर में घुसी थी तब वहां दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जब परिवार शिकायत लेकर चंदननगर थाने पहुंचा, तो उन्हें घंटों इंतजार कराया गया और फिर उसके बाद अगली सुबह आने को कहा गया।

यह भी देखें: Up News : Bulandshahr में चोरों का तांडव, उस्तरा और नवां में दहशत का माहौल |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

29 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

59 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

1 hour ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

2 hours ago