Iran-US war Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कड़ा रुख दिखाया है। एयरफोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी हाल में ईरान के पास मौजूद हाई एनरिच्ड यूरेनियम अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक कोई बड़ा समझौता नहीं होता है, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाकेबंदी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर दोबारा बमबारी शुरू करने से भी अमेरिका पीछे नहीं हटेगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ने के बजाय अटकती दिख रही है। पाकिस्तान में हाल ही में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत से भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। हालांकि बैकचैनल बातचीत से उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी भी कई बड़े मुद्दों पर दोनों पक्ष सहमत नहीं हैं।
मोहम्मद बाघेर गालिफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी जारी रखता है, तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा और वहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की अनुमति लेनी होगी। गालिबाफ के मुताबिक, इस अहम समुद्री रास्ते से आवाजाही तय रूट और ईरान की शर्तों पर ही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज खुला रहेगा या नहीं और इसके नियम क्या होंगे, यह जमीनी हालात तय करेंगे, न कि सोशल मीडिया पर किए गए दावे। वहीं, यूएससीसी ने साफ किया है कि नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक डोनाल्ड ट्रंप इसे हटाने का आदेश नहीं देते। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि जब तक ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता, तब तक नाकेबंदी खत्म नहीं होगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…