Donald Trump is lying Rahul Gandhi reacted to Prime Minister Narendra Modi answer
Narendra Modi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम में मध्यस्थता के दावे को लेकर देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति को झूठा कहने का साहस नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अगर ऐसा किया गया तो ट्रंप सार्वजनिक रूप से सच्चाई उजागर कर देंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने अब तक नहीं कहा है कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. हर कोई जानता है कि वह ऐसा कहने की स्थिति में नहीं हैं,क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो ट्रंप खुलकर सच्चाई सामने रख देंगे. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की भाषा अस्पष्ट है. उन्हें साफ तौर पर कहना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं. उन्हें यह बात संसद में कहनी चाहिए.
ट्रंप ने हाल ही में दोहराया था कि 10 मई को वाशिंगटन की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान के बीच रात भर चली बातचीत के बाद युद्ध विराम पर सहमति बनी. उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी अमेरिका द्वारा लगाए गए 20 से 25 प्रतिशत टैरिफ के दबाव में है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप यह बयान भारत पर व्यापार समझौते को लेकर दबाव बनाने के लिए दे रहे हैं. उन्होंने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि अब देखिए किस तरह का व्यापार समझौता सामने आता है.
ये भी पढ़ें : सीजफायर पर लोकसभा में राहुल गांधी ने दिया PM मोदी को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मोदी में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. इससे साफ है कि दाल में कुछ काला है. खड़गे ने कहा कि भारत की नीति कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकारने की नहीं रही है. अगर मोदी सरकार ने ऐसा किया है, तो देश को बताया जाए कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ.
लोकसभा में मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को सीधी चुनौती दी थी कि अगर उनमें इंदिरा गांधी जितना साहस है, तो संसद में स्पष्ट रूप से कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जवाब में कहा था कि किसी भी विदेशी नेता ने भारत को ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी थी, तब कांग्रेस देश की सेना के साथ नहीं थी.
बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ट्रंप का नाम तक नहीं लिया. ट्रंप ने 29 बार युद्धविराम में अपनी भूमिका की बात की है,लेकिन मोदी ने आज तक एक बार भी इसका खंडन नहीं किया.
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…