नोएडा

NOIDA BREAKING : नामी स्कूल की दीवार गिरी, दो महिला मजदूर दबीं, एक की मौत

Noida Accident : नोएडा के सेक्टर-137 स्थित एक निजी स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिर गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह घटना बुधवार को थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक नामी स्कूल में घटी जहां निर्माण कार्य चल रहा था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था स्थापित है और मामले की जांच जारी है। यह घटना निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता पर फिर सावल खड़े करती है।

कैसे और कब हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसे में फंसने वाली दो महिलाओं की पहचान रेजिना मुर्मू (60 वर्ष) पत्नी राकेश हेंब्रम निवासी ग्राम रामपुर, थाना तपोवन, जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल और उनकी पुत्रवधू भारती किस्कू (25 वर्ष) पत्नी दीपक हेंब्रम के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों महिलाएं निर्माण स्थल पर काम कर रही थीं जब अचानक एक दीवार का बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। यह दीवार मात्र 5-6 दिन पहले ही बनाई गई थी। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वारा किए गए इलाज के बावजूद रेजिना मुर्मू की मृत्यु हो गई, जबकि भारती किस्कू की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ठेकेदार को हिरासत में लिया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था और मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना सेक्टर-142 की पुलिस टीम घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है और परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 ये भी पढ़ें- नोएडा की नई डीएम मेधा रूपम ने संभाला चार्ज, भावुक हुई मनीष वर्मा की विदाई

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

10 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago