उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन ने ढहाई दुकान, दुखी बीजेपी नेता के भाई ने छत से छलांग लगाकर दी जान

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की मंडी समिति में सचिव के साथ हुई मारपीट के बाद चौबीस घंटे के अंदर मंगलवार को मझोला मंडी समिति में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की थी। जहां मंडी में 100 से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण चार घंटे में ढहा दिया गया। इस दौरान कई व्यापारियों ने विरोध किया और टीम से झड़प भी हुई लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उनको पीछे हटना पड़ा।

छत से कूदकर दे दी जान

आरोप है कि कार्रवाई के दौरान अपनी दुकान टूटने से आहत 25 वर्षीय फल आढ़ती चेतन सैनी ने छत से कूदकर जान दे दी। चेतन के छोटे भाई विजेंद्र बीजेपी से जुड़े हैं। वहीं इसके पहले मंगलवार को प्रशासन के बुलडोजर अभियान (Moradabad News) के बाद चेतन सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रशासन की कार्रवाई और उसके बाद बारिश में सामान खराब हो जाने का जिक्र कर पूछा था कि इस बर्बादी का कौन जिम्मेदार है। हालांकि, न्यूज इंडिया इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। अब चेतन सैनी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं।

चेतन को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

वहीं, देर रात हुई इस घटना के बाद परिजन चेतन को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन चेतन बच न सके। अब प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर पीड़ित परिजनों ने सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर विधायक रितेश गुप्ता तत्काल पीड़ित के घर पहुंचे। मृतक चेतन के छोटे भाई विजेंद्र बीजेपी से जुड़े हैं। विधायक ने करीब चार घंटे तक पीड़ित के परिवारीजनों को समझाया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें: गुजरात एटीएस की बड़ी सफलता : कर्नाटक से गिरफ्तार हुई अलकायदा की लेडी मास्टरमाइंड

घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पोस्टमार्टम हाउस (Moradabad News)  पहुंच गए। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पूरा बीजेपी परिवार उनके साथ खड़ा है। वहीं, इस घटना से लाइनपार के आढ़तियों में रोष है। वो घटना की निंदा करते हुए पीड़ित के लिए न्याय मांग रहे हैं।

यह भी देखें: Al Qaeda Terror: Gujarat ATS का बड़ा एक्शन, अलकायदा की महिला आतंकवादी मास्टरमाइंड गिरफ्तार |Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

30 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

52 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

1 hour ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago