What Trump says on Ending Iran war: अमेरिकी-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के 10वें दिन सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध कब ख़त्म किया जाएगा, इसका फ़ैसला वह इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर करेंगे। गौरतलब है, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई अधिकारियों की मौत हो चुकी है। इसके जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है।
ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध पर आया चीन का बयान, कहा- दुनिया ‘जंगल के कानून’ की तरफ नहीं लौट सकती
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि दोनों (अमेरिका-इजरायल) के बीच इस मुद्दे पर बातचीत होती रही है। उन्होंने कहा कि वह "सही समय पर फ़ैसला" लेंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर अमेरिका अपने हमले रोक देता है तो क्या इसराइल ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध जारी रख सकता है, इस पर ट्रंप ने इस संभावना पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसकी ज़रूरत पड़ेगी।" मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने के सवाल पर भी ट्रंप ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "देखते हैं क्या होता है।" ट्रंप पहले भी मोजतबा के विरोध में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, "ख़ामेनेई का बेटा मुझे स्वीकार्य नहीं है।"
ईरान की शक्तिशाली 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने सोमवार को मोजतबा खामेनेई के नाम पर मुहर लगाई। 56 वर्षीय मोजतबा अब इस्लामिक रिपब्लिक के तीसरे सुप्रीम लीडर बन गए हैं। धार्मिक संस्था ने पुष्टि की कि मुजतबा को प्रतिनिधियों के 'निर्णायक वोट' के आधार पर चुना और पेश किया गया है।
मोजतबा के सुप्रीम लीडर का कमान संभालते ही ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गई हैं, जिसे ट्रंप ने ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने के लिए एक 'छोटी कीमत' बताया है।
ये भी पढ़ें: ईरान को 10वें दिन मिला नया सुप्रीम लीडर, मोजतबा के पद संभालते ही इजरायल की तरफ दागी गई पहली मिसाइल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…