IND vs ENG: 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज़ के लिए 25 वर्षीय शुभमन गिल को भारत का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है. जो अब सफेद जर्सी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.उनके कप्तानी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ी बात कही हैं.विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र के अपने पहले असाइनमेंट में गिल भारत की अगुआई करेंगे.विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अचानक लाल गेंद वाले क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 25 वर्षीय शुभमन गिल को भारत का नया टेस्ट कप्तान बनाने को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि यह एक साहसिक कदम है. बता दें रोहित और कोहली के सबसे लंबे प्रारूप से दूर जाने के साथ भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप की जिम्मेदारी अब गिल,यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और पंत के कंधों पर है.
जिसको लेकर वॉन ने कहा कि गिल के पास साबित करने के लिए एक मौका है.खासकर विदेशी परिस्थितियों में.दबाव को संभालने के लिए वॉन ने इस युवा सलामी बल्लेबाज के स्वभाव का समर्थन किया. वॉन ने कहा कि ठीक है,यह आधिकारिक है, शुभमन गिल भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया चेहरा हैं, जो इंग्लैंड श्रृंखला के लिए कप्तान के रूप में कदम रख रहे हैं.रोहित और कोहली जैसे दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद एक नए रूप वाली टीम के साथ एक युवा नेता पर भरोसा करना एक साहसिक कदम है.
गिल के पास साबित करने के लिए बहुत कुछ है, खासकर घर से दूर, लेकिन उन्होंने दिखाया है कि उनके पास बड़े क्षणों के लिए स्वभाव है. ऐसे में अगर ये युवा खिलाड़ी मौके पर खरे उतरते हैं तो हैरान मत होइए. अनुभवी अंग्रेज़ खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड का दौरा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकता है. वॉन ने यह भी कहा कि ऋषभ पंत के डिप्टी होने और अपनी छाप छोड़ने के लिए टीम के साथ, यह इंग्लैंड दौरा भारत की अगली पीढ़ी के लिए कुछ खास शुरुआत हो सकता है.
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…