राजा रघुवंशी हत्याकांड: ना खाना…ना किसी से बातचीत …पुलिस हिरासत में अपनी चुप्पी से राज दबाये बैठी है सोनम

Raja Raghuvanshi murder case : इंदौर की सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पूरे देश की सुर्खियों में है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार होने के बाद शिलांग पुलिस अब सोनम को ट्रांजिट रूट के जरिए शिलांग ले जा रही है. इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस जांच में यह सामने आया कि सोनम ने कथित तौर पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर यह हत्या सुनियोजित तरीके से करवाई थी.

गिरफ्तारी के बाद सोनम मौन

गिरफ्तारी के बाद जब शिलांग पुलिस सोनम को गाजीपुर से लेकर रवाना हुई,तो वह पूरे रास्ते मौन रही. अधिकारियों के अनुसार सोनम ने न तो कुछ खाया और न ही किसी से बात की. पूछने पर वह सिर्फ यही कहती रही कि सिर में तेज दर्द है. पुलिस ने उसे कई बार खाने और आराम करने को कहा लेकिन वह चुप्पी साधे रही.

ट्रांजिट रूट से शिलांग जा रही सोनम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनम को जिस वाहन से शिलांग ले जाया जा रहा है उसका नंबर BR-01PR-6242 है. यह गाड़ी बिहार के बक्सर से होते हुए अब पटना पहुंच चुकी है. पहले यूपी पुलिस ने उसे बिहार सीमा तक पहुंचाया इसके बाद बिहार पुलिस ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला. पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम को पटना से शाम 3:55 बजे की फ्लाइट से कोलकाता ले जाया जाएगा और फिर गुवाहाटी के रास्ते शिलांग जाएगा.

प्रेमी निकला हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड

मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस हत्या की साजिश सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी. पुलिस के अनुसार राज ने कभी शिलांग की यात्रा नहीं की लेकिन वह लगातार सोनम के संपर्क में था और फोन कॉल्स व चैट्स के जरिए मर्डर ऑपरेशन को निर्देशित करता रहा. सोनम को उसके प्रेमी राज ने ही शिलांग भेजा था जहां उसने चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ मिलकर हत्या की योजना को अंजाम दिया. हलांकि पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

8 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

34 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago