बीते सोमवार(9 जून) को उस वक्त मीडिया जगत चौंक उठा जब नोएडा पुलिस ने दो चर्चित पत्रकारों को ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया. दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने 'भारत 24' चैनल की एंकर शाजिया निसार और 'अमर उजाला' की डिजिटल टीम से जुड़े पत्रकार आदर्श झा को हिरासत में ले लिया. दोनों पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर चैनल प्रबंधन से 65 करोड़ रुपये की भारी रकम की मांग की और पैसे वसूलने के लिए झूठे आरोपों की धमकी भी दी.
इससे पहले जब पुलिस शाजिया निसार के आवास पर हुई तलाशी में पुलिस को ₹34.50 लाख की नकदी मिली है.नोएडा सेक्टर-58 थाने में ‘भारत 24’ प्रबंधन की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों पत्रकारों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया. सिविल जज (जूनियर डिवीजन-द्वितीय) जुही आनंद ने सुनवाई के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. मामले में अब अगली सुनवाई 21 जून को होगी.कोर्ट में पेशी के दौरान शाजिया ने जोरदार हंगामा किया और पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए.
ज्ञात हो कि एंकर शाजिया निसार और पत्रकार आदर्श झा के खिलाफ ‘भारत 24’ चैनल के प्रबंधन ने अब तक तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई हैं. इसमें चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर ,कंसल्टिंग एडिटर अनिता हाडा और एचआर हेड अनु श्रीधर द्वारा शिकायत की गई है. इन सभी शिकायतों में एक समान आरोप है शाजिया और आदर्श झा ने झूठे आरोपों की धमकी देकर चैनल प्रबंधन से भारी रकम वसूलने की कोशिश की. कंसल्टिंग एडिटर और एचआर हेड की शिकायत में शाजिया की माँ नसीम बानो का भी नाम लिया गया है. आरोप है कि माँ-बेटी की जोड़ी ने आदर्श झा के साथ मिलकर चैनल कार्यालय में बार-बार झूठे आरोप लगाने की धमकियाँ दीं और अनुचित व्यवहार किया.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाजिया और आदर्श झा का संपर्क वर्ष 2016-17 में हुआ था, जब आदर्श ने शाजिया को ‘Zee Salam’ चैनल में एंकर की नौकरी दिलवाई थी. बाद में शाजिया 'भारत 24' में नवंबर 2022 में दोबारा जुड़ीं लेकिन उनका व्यवहार लगातार विवादास्पद और अनुशासनहीन रहा.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शाजिया ने फोन पर चैनल अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी शर्तें नहीं मानी गईं, तो वे झूठे यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोप लगा देंगी. शुरुआत में मांगी गई रकम 5 करोड़ रुपये थी, जो धीरे-धीरे बढ़ाकर 65 करोड़ तक पहुंचाई गई. पुलिस के पास इस धमकी से संबंधित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं.
जांच में यह भी सामने आया कि शाजिया और आदर्श झा ने मिलकर 'भारत 24' के कार्यकारी निदेशक डॉ. जगदीश चंद्रा से जयपुर में मुलाकात की थी. यह मीटिंग धमकी भरी थी और पुलिस के पास इसकी रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है. नोएडा पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस ब्लैकमेलिंग नेटवर्क में अन्य पत्रकार, यूट्यूबर्स या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं. टेक्निकल टीम कॉल रिकॉर्ड्स, चैट्स और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच कर रही है.
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…