दुनिया

“आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोहरा मापदंड नहीं चलेगा”, ब्रिटेन में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर बोले पीएम मोदी

Narendra Modi: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात करते हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम न लेते हुए आतंकवाद पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड नहीं चल सकते।

‘दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं’

दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ भारत-ब्रिटेन के बीच हुए समझौते पर बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा,”जो लोग लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को ही कमजोर करना चाहते हैं,उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।” पीएम मोदी ने आगे कहा,”आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र

पत्रकारों से बातचीत में पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत यूके सरकार और पीएम स्टार्मर को धन्यवाद देता है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के मुद्दे पर यूके सरकार द्वारा भारत के साथ खड़े होने का वादा भी किया।

छोटे कारोबारियों के लिए नई उम्मीदें

इस समझौते को प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने “साझा समृद्धि की योजना” बताया और कहा कि इससे भारत की कई चीजें जैसे कपड़े,जूते,आभूषण,समुद्री उत्पाद और इंजीनियरिंग सामान ब्रिटेन में ज्यादा बिक पाएंगे। इसके अलावा भारत के किसानों,मछुआरों,छोटे कारोबारियों और युवाओं के लिए भी यह समझौता नई उम्मीदें लेकर आया है।

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए मिलेगा मोका, SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए इस समझौते से भारत की बनी जेनेरिक दवाएं, सर्जिकल उपकरण, एक्स-रे मशीन, जैसे मेडिकल सामान अब विदेशों में ज्यादा भेजे जा सकेंगे। इसके साथ ही ब्रिटेन के अच्छे मेडिकल उपकरण भी अब भारत में भी सस्ते मिल सकेंगे।

यह भी देखें: Russia Plane Crash: चीन सीमा के पास AN-24 विमान क्रैश, सभी की मौत की आशंका | China Border Crash

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago