बिहार

वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए मिलेगा मौका, SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान

SIR in Bihar: विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ पटना से लेकर नई दिल्ली तक हो रहे विरोध और हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा SIR अभियान के दौरान जिन लोगों का नाम छूट गया है,उन्हें वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए फिर से मौका दिया जाएगा। आयोग का कहना है कि किसी भी मतदाता या किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को 1 अगस्त से 1 सितंबर तक संशोधन करने के लिए समय मिलेगा ताकि वो किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवा सकें।

एक माह का मिलेगा समय

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि SIR आदेश के पृष्ठ 3 पर पैरा 7 (5) के मुताबिक किसी भी मतदाता या मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को 1 अगस्त से 1 सितंबर तक का समय मिलेगा, जिससे कि वो किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवा सकें।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जाएगी प्रकाशित

आयोग के मुताबिक, एक अगस्त, 2025 को SIR (SIR in Bihar) के प्रथम चरण के पूरा होने पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। अगर प्रारूप मतदाता सूची में कोई त्रुटि है,तो कोई भी मतदाता या राजनीतिक दल एक सितंबर, 2025 तक उस विधानसभा क्षेत्र के संबंधित ERO या AERO के समक्ष इस संबंध में आपत्ति दर्ज करा सकता है। अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है, तो वह एक सितंबर, 2025 तक अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है।

फॉर्म 6 भरकर करना होगा आवेदन

इतना ही नहीं, आयोग की तरफ से कहा गया है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR in Bihar) में छूटे मतदाताओं को संशोधन प्रक्रिया के दौरान नाम शामिल कराने के लिए नए सिरे से फॉर्म 6 भरकर आवेदन करना होगा। उसके बाद उनका नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया? एक्टर को जमानत देने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि बिहार में मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर जाकर जांच करने पर निर्वाचन अधिकारियों ने अब तक पाया है कि 52 लाख से अधिक मतदाता अपने पते पर मौजूद नहीं हैं और 18 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम भागीदारी को देखते हुए मतदाता सूची SIR अभियान 2025 के तहत मतगणना प्रपत्र भरने की आखिरी तारीख एक दिन बढ़ाकर फिलहाल 26 जुलाई तक की गई है।

यह भी देखें: Gorakhpur PAC Ruckus: महिला रिक्रूट्स से प्रेग्नेंसी टेस्ट, Police ट्रेनिंग में बड़ा विवाद | News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago