Breaking

कांगो में इबोला का कहर तेज, 4,381 मामले और 2,011 मौतें; बुंडीबुग्यो स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

DR Congo Ebola outbreak: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में इबोला संक्रमण तेजी से गंभीर होता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 4,381 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जबकि 2,011 लोगों की मौत हो चुकी है। 704 मरीज अस्पतालों में आइसोलेशन में हैं। इसे देश का अब तक सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला संक्रमण बताया जा रहा है।

आधिकारिक घोषणा से पहले ही फैल चुका था वायरस

सरकार ने 15 मई को संक्रमण की पुष्टि की थी, लेकिन WHO के मुताबिक वायरस फरवरी से ही फैल रहा था। यानी आधिकारिक पहचान से कई महीने पहले संक्रमण शुरू हो चुका था।

तीन हफ्तों में दोगुनी हुई मौतें

संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 1,000 मौतों तक पहुंचने में करीब नौ हफ्ते लगे, लेकिन अगले 1,000 लोगों की जान सिर्फ तीन हफ्तों में चली गई। इस बार दुर्लभ बुंडीबुग्यो स्ट्रेन चिंता का प्रमुख कारण है। WHO के अनुसार इसके लिए फिलहाल कोई वैक्सीन या विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है। संभावित वैक्सीन और वैकल्पिक इलाज पर शोध जारी है।

दूरदराज के इलाकों में चुनौती

फिलहाल मरीजों की पहचान, आइसोलेशन, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, निगरानी और बेहतर क्लिनिकल केयर के जरिए संक्रमण रोकने की कोशिश हो रही है। जागरूकता और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर भी जोर है। कमजोर स्वास्थ्य ढांचे, असुरक्षा और दुर्गम इलाकों के कारण राहत कार्य मुश्किल हैं। मई में DRC और पड़ोसी युगांडा में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने निगरानी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और अस्पतालों की तैयारी तेज की। 1976 में पहली पहचान के बाद DRC में यह इबोला का 17वां प्रकोप है।

ये भी पढ़े: टाइफून डॉल्फिन का डबल अटैक: चीन में तबाही, भारत में कमजोर पड़ा मॉनसून, 3 लाख लोग विस्थापित

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago