Vice President Election
Vice President Election : डॉ. सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 315 वोट हासिल हुए। राधाकृष्णन को 15 विपक्षी सांसदों के क्रॉस वोट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। इससे पहले उन्होंने ‘एक्स’ पर भी शुभकामनाएं दी थीं और विश्वास जताया था कि वे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे।
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राधाकृष्णन को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह चयन राष्ट्र के प्रतिनिधियों के विश्वास को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कई विपक्षी दलों ने भी एनडीए उम्मीदवार को वोट दिया, जो लोकतांत्रिक सहमति और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
हार के बाद इंडिया गठबंधन उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे। गठबंधन का दावा था कि उन्हें सभी 315 वोट मिलेंगे, लेकिन क्रॉस वोटिंग से परिणाम उनके खिलाफ गया।
उपराष्ट्रपति चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कटाक्ष किया—“सभी 315 ने वोट दिया… लेकिन किसे?” इस पर जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ अंकगणित में जीती है, नैतिक रूप से नहीं। वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “इस बार चुनाव बैलेट पेपर पर हुए हैं।”
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…