देश

दिल्ली-NCR में मॉनसून अलविदा कहने को तैयार, UP में कहीं धूप तो कहीं बौछारें, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update : देशभर में मौसम अब मिलाजुला नजर आ रहा है। एक तरफ पहाड़ी राज्यों में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई मैदानी राज्यों में बारिश थमने से उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा है।

दिल्ली-NCR में मॉनसून अलविदा कहने को तैयार

दिल्ली-एनसीआर में 10 सितंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन हल्की उमस बनी रहेगी। बुधवार को भी धूप के साथ बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कहीं धूप तो कहीं बौछारें, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में मौसम का अजब-गजब हाल है। कुछ जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कई हिस्सों में शुष्क और उमस भरा मौसम रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 11 सितंबर से पूर्वांचल में मौसम का रुख बदल सकता है। हालांकि, भारी बारिश या वज्रपात की कोई चेतावनी नहीं है।

राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में तेज बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 14 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं, नागालैंड और मणिपुर में 11 और 12 सितंबर को बारिश तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़े : KP Oli Resigns : भारी दबाव के बीच पीएम ओली ने छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन को मिली जीत!

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

14 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago