Dr Navdeep Joshi 108 Surya Namaskar Record: नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, स्वास्थ्य और अध्यात्म को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट के 'Sunday on Cycle' कार्यक्रम के दौरान योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ महज 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार पूरे किए। उनकी इस उपलब्धि को Asia Book of Records और Yogasana Book of World Records में दर्ज किया गया।
50 वर्ष की उम्र में डॉ. जोशी ने नादयोग, ध्यान और नियमित योगाभ्यास के जरिए अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के मुताबिक, उन्होंने 25 वर्ष के युवा जैसी स्फूर्ति और उत्साह के साथ यह कीर्तिमान बनाया। इस उपलब्धि को सूर्य नमस्कार की प्राचीन भारतीय परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।
फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल ने डॉ. जोशी की उपलब्धि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष की उम्र में नादयोग और ध्यान के नियमित अभ्यास से शारीरिक क्षमता, एकाग्रता और ऊर्जा बनाए रखना प्रेरणादायक है। उनके मुताबिक, यह रिकॉर्ड योग, साधना, अनुशासन और भारतीय ज्ञान परंपरा की शक्ति का उदाहरण है।
डॉ. नवदीप जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि योग, साधना और आत्मानुशासन की शक्ति को दर्शाती है। नियमित योगाभ्यास, नादयोग और ध्यान से किसी भी उम्र में असाधारण शारीरिक और मानसिक क्षमता विकसित की जा सकती है। उनका उद्देश्य भारतीय योग परंपरा और सूर्य नमस्कार के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व को लोगों तक पहुंचाना और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जेलर दीपक शर्मा ने भी इस उपलब्धि को व्यक्तिगत साधना, दृढ़ संकल्प और अनुशासन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष की उम्र में मंत्रोच्चार के साथ इतने कम समय में 108 सूर्य नमस्कार करना योग की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति को प्रदर्शित करता है। ऐसी उपलब्धियां युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
Yogasana Book of World Records की ओर से योगाचार्य यश पराशर और डॉ. मालविका बाजपेई ने डॉ. जोशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, Asia Book of Records की ओर से नर विजय यादव और डॉ. रेखा कपूर ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार, ये सम्मान भारतीय योग परंपरा, मंत्र साधना, नादयोग, ध्यान और अनुशासित जीवनशैली के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हैं।
कार्यक्रम में जेलर दीपक शर्मा, इन्वेस्टिगेटर ज्योति भारती और पंखुड़ी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीपक शर्मा ने खेल और बॉडीबिल्डिंग में कई पदक हासिल किए हैं। उन्होंने All India Civil Services 2021 में सिल्वर और 2020 में गोल्ड मेडल, Mr. Delhi 2020 में गोल्ड, Mr. Delhi 2019 में सिल्वर, Mr. India 2018, Mr. UP 2018 और Delhi Shree 2018 में सिल्वर मेडल तथा Man of Steel 2017 में सिल्वर मेडल जीता है।
ज्योति भारती राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। वह फिटनेस इन्फ्लुएंसर, फिटनेस कोच, सर्टिफाइड योग प्रशिक्षक, कैलीस्थेनिक्स एथलीट और जुंबा ट्रेनर भी हैं। पंखुड़ी श्रीवास्तव Niyaamaa Health & Wellness LLP की संस्थापक हैं। वह योग एवं मेडिटेशन कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और फिट इंडिया एंबेसडर हैं।
Navyoga के प्रतिनिधि के तौर पर योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी भी कार्यक्रम में शामिल रहे। वह Navyoga Gram के संस्थापक और श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं।
NaMo Clubs और Cycling Advisory Committee की ओर से Turbanators Cycling Club के प्रतिनिधि जगदीप सिंह पुरी और साइक्लिंग एडवाइजरी कमेटी के सदस्य दलिप सिंह सभरवाल मौजूद रहे। शिक्षाविदों में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के फाइनेंस ऑफिसर संतोष श्रीवास्तव और दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. योगेश शर्मा ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में अतिथियों ने योग, स्वास्थ्य, फिटनेस, खेल, शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर विचार साझा किए। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मंत्र, श्वास, ध्यान, एकाग्रता और साधना का संयुक्त अभ्यास है।
आयोजकों ने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत संकल्प के साथ भारतीय योग परंपरा की वैश्विक पहचान मजबूत करने वाला कदम बताया। उनका कहना है कि नियमित योगाभ्यास, नादयोग, ध्यान और अनुशासन के जरिए जीवन के हर पड़ाव पर स्वास्थ्य, ऊर्जा और सामर्थ्य बनाए रखा जा सकता है। कार्यक्रम का संदेश था—योग से स्वास्थ्य, साधना से शक्ति और भारतीय ज्ञान परंपरा से विश्व कल्याण।
ये भी पढ़े: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में पिया डंडिया की जीत, जानें बाकी भारतीय मूल के उम्मीदवारों का क्या रहा नतीजा
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…