Dubai Accident: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई भारतीय कामगारों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमीरात रोड पर तकनीकी खराबी के चलते एक ट्रक अचानक सड़क के बीच में रुक गया, जिसके बाद पीछे से आ रही मिनीबस उससे जा टकराई।
दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है। भारतीय मिशन स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों तथा घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक तकनीकी खराबी के कारण अचानक सड़क पर रुक गया था। अधिकारियों का कहना है कि मिनीबस चालक समय रहते स्थिति को नहीं भांप सका और वाहन के बीच पर्याप्त दूरी भी नहीं थी, जिसके कारण टक्कर हुई।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चार लोगों को मध्यम चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। दूतावास ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।
ब्रिगेडियर जुमा सलेम ने बताया कि हादसे के सही कारणों की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ जांच दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। टीम सड़क की स्थिति, वाहनों की तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।
हादसे के बाद यातायात पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने सड़क को सुरक्षित करते हुए यातायात को नियंत्रित किया और एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया। बाद में क्षतिग्रस्त ट्रक और मिनीबस को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: ‘ईरान से लड़ाई करनी है तो अकेले लड़ो’, नेतन्याहू को डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…