खेल

‘मैच के दौरान, मैं बाइबल की एक ही लाइन पढ़ रही थी…’मैच के बाद भावुक हुई जेमिमा

INDW vs AUSW Semi Final : नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने थीं। इस मैच में भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने एक यादगार पारी खेली और भारत को फाइनल तक पहुंचा दिया। जीत के बाद जेमिमा भावुक हो गईं और मैदान पर फूट-फूट कर रो पड़ी।

'मैं लगभग हर दिन रोई हूं'

जेमिमा ने कहा, “मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान लगभग हर दिन रोई हूं। मानसिक रूप से मुझे मुश्किल समय से गुजरना पड़ा, बहुत घबराहट और बेचैनी महसूस हो रही थी। मैं ईश्वर का धन्यवाद करती हूं कि यह संभव हुआ। मेरी माँ, पिता, कोच और उन सभी लोगों का भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।”

बाइबल एक ही लाइन पढ़ती रही

उन्होंने बताया कि मैच के दौरान वह खुद को शांत रखने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने बाइबल की पंक्ति पढ़ी, ‘शांत रहो, भगवान तुम्हारे लिए लड़ेंगे’,और सच में उन्हें मैदान पर अपने लिए लड़ाई लड़ते महसूस हुआ।

यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे भारत की है

जेमिमा ने अपनी टीम और दर्शकों को भी जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “दीप्ति हर गेंद पर मुझे हौसला दे रही थी। टीम के साथी और दर्शकों की चीख-पुकार ने मुझे ऊर्जा दी। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे भारत की है।”

मैच में भारत को 339 रन का लक्ष्य मिला। जेमिमा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) के साथ 167 रन की साझेदारी की और मैच को पलट दिया। जेमिमा ने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे। यह पारी भारत की महिला टीम की नॉकआउट मैच में अब तक की सबसे बड़ी रन चेज बन गई।

जेमिमा ने कहा, “मैं शतक या अर्धशतक के लिए नहीं, बल्कि देश की जीत के लिए खेल रही थी। जब मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, तो मैंने बस देश की जीत के बारे में सोचा।”

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago