देश

एकता दिवस पर पीएम मोदी बोले :’आज देश में रिकॉर्ड हाइवे और एक्सप्रेसवे बन रहे’

National Unity Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “आज देश में रिकॉर्ड हाइवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। वंदे भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेल को बदल रही हैं। छोटे शहर भी अब एयरपोर्ट की सुविधा से जुड़ रहे हैं। इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से दुनिया का भारत को लेकर नजरिया पूरी तरह बदल रहा है। इससे देश की दूरियां पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक कम हुई हैं।”

पिछली सरकारों की नीतियों से बढ़ी चुनौतियां

प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की देशभक्ति और संप्रभुता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि “सरदार साहब ने देश की संप्रभुता को हमेशा सर्वोपरि रखा। लेकिन उनके निधन के बाद की सरकारों में देश की संप्रभुता को लेकर उतनी गंभीरता नहीं दिखाई गई। कश्मीर में हुई गलतियां, पूर्वोत्तर में उत्पन्न समस्याएं और देश में फैलता नक्सलवाद-माओवादी आतंक यह सभी देश की संप्रभुता के लिए प्रत्यक्ष चुनौतियां थीं। उस समय की सरकारों ने इन नीतियों पर चलने के बजाय रीढ़विहीन रवैया अपनाया, जिसका परिणाम देश ने हिंसा और रक्तपात के रूप में भुगता। 2014 के बाद हमारी सरकार ने नक्सलवाद और माओवादी आतंक पर प्रचंड कार्रवाई की।”

मोदी ने घुसपैठियों को देश की एकता और सुरक्षा के लिए खतरा बताया

पीएम मोदी ने कहा कि “आज हमारे देश की एकता और सुरक्षा पर घुसपैठियों से गंभीर खतरा है। दशकों से विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में प्रवेश कर रहे हैं, संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं और जनसांख्यिकी का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। पिछली सरकारों ने इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज किया। हमारी सरकार ने पहली बार इस चुनौती का सीधे सामना करते हुए देश की अखंडता की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं।”

पीएम मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का विचार किया याद

सरदार पटेल के योगदान पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “सरदार साहब मानते थे कि इतिहास लिखने में समय नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि इतिहास बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का असंभव कार्य संभव कर दिखाया। उनके लिए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का विचार सर्वोपरि था।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सरदार पटेल की दूरदर्शिता और उनके द्वारा लिए गए निर्णयों को भारत की प्रगति और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरक बताया।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago