E85 Fuel: भारत में E85 ईंधन की व्यावसायिक शुरुआत के साथ इसकी आर्थिक उपयोगिता पर बहस तेज हो गई है। दिल्ली में E85 की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर है, जो E20 पेट्रोल (102.12 रुपये प्रति लीटर) से करीब 20 रुपये सस्ता है। हालांकि, Suzuki Gixxer SF Flex Fuel पर किए गए टैंक-टू-टैंक परीक्षण में E20 पर 50.9 किमी/लीटर और E85 पर केवल 29.06 किमी/लीटर माइलेज मिला, यानी लगभग 43% की गिरावट।
इसके चलते प्रति किलोमीटर लागत E20 पर करीब 2 रुपये रही, जबकि E85 पर बढ़कर 2.82 रुपये हो गई।
दुनिया के सबसे बड़े फ्लेक्स-फ्यूल बाजार ब्राजील में माना जाता है कि इथेनॉल तभी किफायती होता है, जब उसकी कीमत पेट्रोल की कीमत के 70% या उससे कम हो। दिल्ली के मौजूदा दामों के अनुसार E20 की कीमत 102.12 रुपये होने पर E85 की कीमत करीब 71.5 रुपये प्रति लीटर होनी चाहिए। फिलहाल E85, E20 की कीमत का लगभग 80% है, जो इस मानक से ऊपर है।
उद्योग के अनुसार E85 से आमतौर पर माइलेज 20-30% घटता है।
यानी मौजूदा 82.12 रुपये की कीमत तभी फायदेमंद है जब माइलेज में गिरावट 20% या उससे कम रहे।
इन गणनाओं में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की अतिरिक्त कीमत शामिल नहीं है। Suzuki Gixxer SF Flex Fuel सामान्य मॉडल से करीब 8,000 रुपये महंगी है, जबकि Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel की कीमत पारंपरिक मॉडल से लगभग 86,000 रुपये अधिक आंकी गई है।
ऐसे में E85 की सबसे बड़ी ताकत फिलहाल कम ईंधन लागत नहीं, बल्कि इसका नवीकरणीय स्वरूप, जीवाश्म ईंधन पर कम निर्भरता और संभावित उत्सर्जन लाभ हैं। ईंधन खर्च के लिहाज से E85 तभी बेहतर विकल्प बनेगा, जब उसकी कीमत वाहन की वास्तविक माइलेज गिरावट के अनुसार ब्रेक-ईवन स्तर से नीचे आए।
ये भी पढ़े: भारत में Apple के MacBook और iPad हुए महंगे, कुछ मॉडल 1 लाख रुपये तक महंगे
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…