जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप से सुबह-सुबह कांपी धरती, तीव्रता 4.6 रही

Kashmi Earthquake News: सोमवार की सुबह तड़के जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके सोमवार सुबह लगभग 5:35 बजे महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पट्टन क्षेत्र था। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के बड़े नुकसान या लोगों के घायल होने की कोई खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।

कश्मीर प्रशासन आया अलर्ट मोड में

SDMA के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी है कि भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान के नुकसान की खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भूकंप से जो एनर्जी निकली है, वह करीब 239 टन TNT विस्फोट के बराबर मानी जा सकती है। हालांकि, इसका प्रभाव एक सीमित क्षेत्र तक रहा। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा के इस शहर में भूकंप से सहमे लोग घरों व दुकानों से बाहर निकले, वीडियो किया शेयर

कुछ सेकंड तक भूकंप आया, लेकिन फिर सब सामान्य हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि स्थिति को मॉनिटर किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ती है तो लोगों को पहले से ही सावधान रहने की जानकारी दे दी जाएगी। अभी घबराने की कोई बात नहीं है।

कश्मीर घाटी और उसके आसपास के इलाकों में पहले भी भूकंपीय गतिविधियां होती रही हैं। इसका कारण यह है कि यह क्षेत्र भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा के पास स्थित है, जो भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

ये भी पढ़ें: लद्दाख और दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

Anamika Anand

Recent Posts

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

10 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

29 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

47 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

1 hour ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

2 hours ago