Ek Deevaane Kee Deevaaniyat
Ek Deevaane Kee Deevaaniyat : अभिनेत्री सोनम बाजवा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दर्शकों को फिल्म में सोनम का अंदाज़ और उनका अभिनय बेहद पसंद आ रहा है। रोमांस और जुनून से भरी इस कहानी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।
शुक्रवार को सोनम बाजवा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जब पैपराजी ने उनसे तस्वीरें क्लिक करवाने की बात कही तो सोनम ने मुस्कुराते हुए मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया, आपको सुबह 7 बजे कौन-सा फोटो दूं मैं। इस दौरान वो कैजुअल लुक में नजर आई, उनका सिंपल अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आया।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक गहरी और जुनूनी मोहब्बत की कहानी है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य नाम के एक आर्टिस्ट की भूमिका निभाई है, जो अदा (सोनम बाजवा) से बेपनाह प्यार कर बैठता है। लेकिन यह प्यार धीरे-धीरे दीवानगी में तब्दील हो जाता है, जिससे कहानी में रोमांच और भावनाओं का नया मोड़ आता है।
फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 9 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। चौथे दिन सुबह तक फिल्म ने करीब 36 लाख रुपये की कमाई कर ली थी, जो दिन बढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, अब तक फिल्म की कुल कमाई 23.11 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस समय आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ से सीधे मुकाबले में है। दोनों फिल्मों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हालांकि, दर्शक सोनम और हर्षवर्धन की कैमिस्ट्री को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े - Bigg Boss 19: मृदुल नए कैप्टन, अमल-तान्या में दरार, प्रणित का रोस्ट वायरल
फिल्म समीक्षकों का मानना है कि यदि इसी तरह रफ्तार बनी रही तो ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जल्द ही इस हफ्ते की टॉप ग्रॉसर फिल्मों में शामिल हो सकती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…