टेक

Browsers : माइक्रोसॉफ्ट Edge हुआ और स्मार्ट, Copilot Mode अब करेगा कई काम खुद

Browsers : माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वेब ब्राउजर Edge में बड़ा एआई अपडेट जारी किया है, जिससे अब यह एक इंटेलिजेंट असिस्टेंट की तरह काम करेगा। कंपनी के एआई डिवीजन के सीईओ के मुताबिक, नया Copilot Mode यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों को समझकर उसके हिसाब से मदद करेगा। यह न केवल जानकारी खोजने या सारांश देने में सक्षम होगा, बल्कि यूजर की मंजूरी मिलने पर होटल बुकिंग या ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसे काम भी खुद कर सकेगा।

Edge हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट

जुलाई में जब Copilot Mode की शुरुआत हुई थी, तब यह सिर्फ वॉइस नेविगेशन और एआई सर्च तक सीमित था। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें दो नए शक्तिशाली फीचर Actions और Journeys जोड़े हैं।

Actions फीचर Copilot को सीधे किसी कार्य को पूरा करने की क्षमता देता है। उदाहरण के लिए, अगर यूजर किसी वेबसाइट पर टिकट बुक करना या फॉर्म भरना चाहता है, तो Copilot उसकी ओर से यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है। वहीं, Journeys फीचर यूजर के ओपन टैब्स और उनकी हालिया ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करता है। इसका उद्देश्य यूजर को पहले किए गए सर्च और कामों के संदर्भ से जोड़कर अधिक कंटेक्स्ट-आधारित अनुभव देना है।

एआई ब्राउजर की रेस में Microsoft Edge

इन नए अपडेट्स के साथ Edge अब आधिकारिक रूप से एआई ब्राउजर कैटेगरी में शामिल हो गया है। इसका सीधा मुकाबला अब OpenAI के Atlas और Perplexity के Comet ब्राउजर से होगा। दिलचस्प बात यह है कि भले ही माइक्रोसॉफ्ट ने इस प्रोजेक्ट पर Atlas की घोषणा से पहले काम शुरू किया था, लेकिन दोनों कंपनियों के एआई ब्राउजर्स का लॉन्च लगभग एक ही समय पर हुआ है।

ये भी पढ़े - Flipkart Sale : Samsung Galaxy S24 5G पर जबरदस्त ऑफर, ₹40,000 से भी कम में खरीदने का मौका!

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Copilot Mode के साथ Edge अब केवल एक ब्राउजर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट बन गया है जो यूजर की डिजिटल यात्रा को आसान और पर्सनलाइज्ड बना देगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

5 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

5 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

5 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

6 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

6 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

6 hours ago