चुनाव

समस्तीपुर से बिहार चुनाव प्रचार की शुरुआत, पीएम मोदी बोले-“फिर एक बार NDA सरकार…

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर जिले से की। यह रैली कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान कर्पूरीग्राम के निकट आयोजित की गई, जहां प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए की।

लालू राज पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा, “सभी लोग अपने मोबाइल की टॉर्च लाइट जलाइए।” जब हजारों लोगों ने ऐसा किया, तो पीएम मोदी ने कहा, “जब हर हाथ में लाइट है, तो लालटेन की क्या ज़रूरत?” पीएम मोदी ने इसे बिहार की प्रगति का प्रतीक बताते हुए कहा कि अब बिहार ‘लालटेन युग’ से आगे बढ़ चुका है।

अक्टूबर 2005 में बिहार जंगलराज से मुक्त हुआ था

प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने ‘जंगलराज’ से मुक्ति पाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय केंद्र की कांग्रेस-आरजेडी सरकार ने बिहार के विकास में रोड़े अटकाए और नीतीश कुमार को काम नहीं करने दिया।

मोदी ने कहा, “आरजेडी बिहार की जनता से नीतीश कुमार को वोट देने का बदला लेती थी और कांग्रेस को धमकी देती थी कि अगर उसने बिहार के हित में कोई फैसला किया तो समर्थन वापस ले लेगी।”

RJD का जंगलराज पीढ़ियों को बर्बाद कर गया

लालू राज पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी के शासन में जबरन वसूली, हत्या, अपहरण और फिरौती आम बात थी। उन्होंने कहा कि इस कुशासन का सबसे बड़ा खामियाजा महिलाओं, युवाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों को भुगतना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में पुलिस थानों के दरवाजे दलितों और अति पिछड़ों के लिए बंद थे, और नक्सलवाद व माओवादी आतंकवाद ने जड़ें जमा ली थीं।

माओवादी आतंक की कमर तोड़ दी, यह मोदी की गारंटी है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार और देश को माओवादी आतंक से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा, “हमने बिहार में नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है, और बहुत जल्द पूरा देश माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा – यह मोदी की गारंटी है।”

महागठबंधन पर निशाना

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन ‘लठबंधन’ बन चुका है। उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवार और प्रचार से साफ है कि वे फिर से जंगलराज वापस लाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने बिहारवासियों से सतर्क और सजग रहने की अपील की।

इस बार एनडीए तोड़ेगा अपने सारे रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में अब तक का सबसे बड़ा जनादेश हासिल करेगा। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग जंगलराज नहीं, सुशासन चाहते हैं। इस बार एनडीए सभी रिकॉर्ड तोड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।”

नया नारा: “फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार”

पीएम मोदी ने मंच से नया नारा दिया –“लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है, और पूरा बिहार कह रहा है –

फिर एक बार एनडीए सरकार,

फिर एक बार सुशासन सरकार,

जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।”

गरीबों, पिछड़ों और युवाओं को केंद्र में रखने का वादा

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण और एससी-एसटी आरक्षण को आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

बिहार को मिला तीन गुना ज्यादा पैसा, विकास भी तीन गुना हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय की तुलना में एनडीए सरकार ने बिहार को विकास के लिए तीन गुना अधिक धनराशि दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में नई रेल लाइनें बन रही हैं, वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, सिक्स लेन हाईवे तैयार हो रहे हैं और बिजली के नए कारखाने लग रहे हैं।

ये भी पढ़े : आजमगढ़ में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, 2 घायल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Kajal Sharma

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago