Bihar Elections : बिहार चुनाव प्रचार अभियान में पीएम हुए शामिल, समस्तीपुर पहुंचकर जनसभा को किया संबोधित
Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी पार्टी जोरों-शोरों से कर रही हैं, महागठबंधन हो या NDA हर किसी ने अपने अपने दाव-पेंज लड़ाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी भी बिहार के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हो गए हैं। पीएम ने अपने प्रचार की शुरुआत समस्तीपुर से शुरू की है।
जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम में श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के दौरान इतनी बड़ी तादात में आपका आना हम सब के लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आप सबका नमन करता हूं। इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं। कल से छठी मैय्या के महापर्व का भी शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार आपके मूड ने यह पक्का कर दिया है कि नई रफ्तार से चलेगा बिहार, तब भी आएगी एनडीए सरकार।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है। हमलोग गरीबों की सेवा में लगे हैं। आप बताइए गरीबों को पक्का घर, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, शौचालय, नल का जल और सम्मान का जीवन जीने के लिए हर तरह की सुविधा देना क्या उनकी सेवा नहीं है? एनडीए सरकार कर्पूरी ठाकुर की विचारधार को सुशासन का आधार बनाया है। हमने गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन्होंने क्या किया है? यह मुझे आपको बताने की जरूरत नहीं है। यह लोग हजारों करोड़ के घोटाले के मामले में जमानत पर चल रहे हैं। इन्होंने तो जननायक की उपाधि भी चोरी कर ली है। लेकिन, बिहार के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन लोगों ने बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि एनडीए का मतलब सुशासन, जनता की सेवा और विकास है। आपका उत्साह देखकर लगता है कि बिहार इस बार एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा। 2005 का अक्टूबर महीना ही था, जब बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई थी। नीतीश कुमार ने नेतृत्व में एनडीए का सुशासन शुरू हुआ था।
लेकिन, 10 साल तक कांग्रेस और राजद की सरकार रही। यूपीए सरकार ने बिहार को नुकसान पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखी। राजद वाले आप लोगों से दस साल तक बदला लेते रहे कि आपलोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री क्यों बनाया? राजद वाले कांग्रेस को धमकाते थे कि अगर बिहार में नीतीश कुमार की कोई बात मानी, बिहार में कोई प्रोजेक्ट शुरू किया तो हमलोग आपसे समर्थन वापस ले लेंगे।
ये भी पढ़ें: Piyush Pandey Passed Away : विज्ञापन जगत के दिग्गज का निधन, भारतीय क्रिएटिविटी को दी नई दिशा
आगे पीएम ने कहा कि राजद वालों ने बिहार का विकास नहीं होने दिया। नीतीश कुमार ने दिन-रात बिहार के लिए काम करते रहे। बिहार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला। आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई न हुआ हो। आप कहीं भी चले जाइए, वहां कोई न कोई विकास का काम चलता दिखाई देगा।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…