Breaking

Election Commission 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

Election Commission 2026: साल 2026 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चुनाव कार्यक्रम को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

दरअसल, वर्ष 2026 में देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां पहले ही तेज हो चुकी हैं और सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं।

चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इन पांच राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग चुनाव की तिथियों, आचार संहिता और मतदान से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी दे सकता है। आयोग की घोषणा के बाद सभी राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: असम में गृह मंत्री अमित शाह ने 2,092 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Deepika Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

7 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

9 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

9 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

9 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

9 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

10 hours ago