देश

CCTV फुटेज की मांग पर चुनाव आयोग का सवाल, पूछा- क्या किसी की बहू-बेटी के CCTV वीडियो शेयर करनी चाहिए…

Rahul Gnadhi Vote chori allegations :  भारतीय चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह मतदाताओं की गोपनीयता की रक्षा के लिए हाल के चुनावों में मतदान केंद्रों से सीसीटीवी फुटेज साझा नहीं करेगा। चुनाव आयोग का यह बयान विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस, द्वारा “वोट चोरी” और अनियमितताओं के आरोपों के बीच आया है।

मतदाताओं की गोपनीयता की सुरक्षा सर्वोपरि

मुख्य चुनाव आयुक्त (EC) ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने देखा कि कुछ मतदाताओं की तस्वीरें उनकी सहमति के बिना मीडिया में दिखाईं गईं और उनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। उन्होंने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि आरोप बिना किसी ठोस प्रमाण के लगाए गए हैं और मतदाताओं की गोपनीयता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

सीईसी ने चुनावी प्रक्रियाओं पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही यह स्पष्ट किया था कि मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी साझा करना निजता का उल्लंघन कर सकता है। उन्होंने बताया कि हमने कांग्रेस जैसी पार्टियों को मशीन-पठनीय मतदाता सूचियाँ नहीं दीं,क्योंकि इससे मतदाता की गोपनीयता पर असर पड़ सकता है।

आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है :चुनाव आयोग

राहुल गांधी द्वारा कथित फर्जी वोटिंग और डुप्लिकेट वोटिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग को किसी की माँ, बहू, बहन या किसी अन्य का सीसीटीवी वीडियो साझा करना चाहिए?

उन्होंने चुनाव में पारदर्शिता की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव में लगभग 1.3 करोड़ चुनाव अधिकारी,बूथ एजेंट और उम्मीदवारों के प्रतिनिधि होते हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो।

झूठे आरोप से चुनाव आयोग या मतदाता को डरा नहीं सकते

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से इस मामले में शपथ लेकर सबूत देने को कहा था,लेकिन उन्होंने पलटवार करते हुए कहा था कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है और आयोग उनके द्वारा उद्धृत आंकड़ों की जांच कर सकता है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि झूठे आरोप चुनाव आयोग या किसी मतदाता को डरा नहीं सकते हैं। हम निडरता से सभी वर्गों और धर्मों के मतदाताओं के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago