Health Tips
Health Tips : कई बार हम स्वास्थ्य में का सोचकर कुछ मशहूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर इन्हें गलत तरीके से खाया जाए तो ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, क्योंकि उनके अत्यावश्यक पोषक तत्व पच नहीं पाते या खो जाते हैं। आइए जानें इन पांच सुपरफ़ूड्स को खाने का सही तरीका, जिससे आपके शरीर को पूरा फायदा मिले।
गलती: सूखे चिया सीड्स सीधे खाना यह पेट में फूलन या असहजता का कारण बन सकता है।
सही तरीका: इन्हें सर्व करने से पहले पानी या दूध में 20–30 मिनट तक भिगोकर ही खाएं, जिससे ये जेल जैसा हो जाते हैं और पाचन आसान होता है।
गलती: अधिक उबालना या तलकर खाना इससे इसके पोषक तत्व और नाइट्रेट घट सकते हैं।
सही तरीका: भाप में पकाने या जूस के तौर पर सेवन करना बेहतर होता है, क्योंकि इससे पौष्टिकता जस की तस बनी रहती है।
गलती: कच्चा ही अधिक मात्रा में खाना इससे ऑक्सलेट की मात्रा अधिक हो सकती है, जो किडनी स्टोन या पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है।
सही तरीका: हल्का पकाकर या भूनकर खाएं। इससे ऑक्सलेट कम होता है और पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ जाती है।
ये भी पढ़े : Green Cardamom : इलायची का कमाल! स्वाद के साथ ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत का रखे ख्याल
गलती: अधिक देर तक उबालना या माइक्रोवेव में पकाना इससे एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर-विरोधी यौगिक सल्फूराफेन नष्ट हो सकते हैं।
सही तरीका: ब्रोकली को हल्की भाप में पकाकर लें। इससे इसके पौष्टिक यौगिक सुरक्षित रहते हैं और पाचन में भी मदद मिलती है।
गलती: खाली पेट कच्चा बादाम खाना से अपच हो सकता है और टैनिन व फाइटिक एसिड के कारण पोषक तत्वों का उचित अवशोषण नहीं होता।
सही तरीका: रातभर पानी में भिगोकर, फिर छिलका हटाकर खाना सबसे उत्तम है। इससे टैनिन और फाइटिक एसिड निकल जाते हैं।
ये भी पढ़े : बासी मुंह तुलसी के पत्ते खाने के क्या फायदें है?
इन सरल परंतु महत्वपूर्ण बदलावों को अपनी रोजमर्रा जीवन में अपनाकर आप न केवल इन सुपरफूड्स से मिलने वाले पोषण का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि पाचन संबंधी समस्याओं से भी बच सकते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…