Election Commission takes stand on Rahul Gandhi allegations double voting Karnataka CEO sends notice
Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में कथित डबल वोटिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राहुल गांधी को नोटिस जारी करते हुए उन दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा है, जिनके आधार पर उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक कर्नाटक की एक महिला, शकुन रानी ने दो बार वोट डाला है. उन्होंने इस आरोप के समर्थन में कुछ दस्तावेज भी सार्वजनिक किए थे, जिनके बारे में उनका दावा था कि वे चुनाव आयोग के डेटा पर आधारित हैं.
ये भी पढ़ें : ट्रंप की डेड इकोनॉमी वाली टिप्पणी पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, भारत को बताया सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
हालांकि कर्नाटक के CEO द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में शकुन रानी ने स्पष्ट रूप से दो बार मतदान करने के आरोपों से इनकार किया है. साथ ही यह भी सामने आया है कि राहुल गांधी द्वारा दिखाए गए दस्तावेज पोलिंग ऑफिसर द्वारा जारी नहीं किए गए थे.
नोटिस में लिखा गया है कि आपने जो दस्तावेज प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए, उनमें कहा गया कि शकुन रानी ने दो बार वोट डाला. लेकिन हमारी जांच में पता चला है कि यह दावा सही नहीं है. दस्तावेज की वैधता पर भी संदेह है. कृपया स्पष्ट करें कि ये दस्तावेज कहां से प्राप्त हुए और उनके स्रोत क्या हैं. चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि राहुल गांधी या तो समय रहते इस संबंध में स्पष्ट घोषणा (Declaration) दें अथवा अपने आरोपों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…