उत्तर प्रदेश

Rain Alert : हिमाचल-उत्तराखंड सहित UP में भारी बारिश, अगले सात दिन के लिए अलर्ट जारी

Rain Alert : मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज यानी 11 अगस्त को बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

भारी बारिश के चलते स्कूल भी बंद

इसी को देखते हुए जिलाधिकारी बागेश्वर ने सोमवार को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से से 12वी तक)व ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। 13 अगस्त को भी कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

13 तारीख को उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 15 और 16 तारीख को हिमाचल प्रदेश और 13 तारीख को उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

जानें हफ्तेभर का मौसम

13-15 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर में बहुत भारी बारिश, तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश, 10-12 और 14-16 तारीख के दौरान उत्तराखंड में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर लद्धाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

रविवार को यहां हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में जमकर बारिश हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 7-20 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

ये भी पढ़े : कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी प्राइवेट चैट, ‘Whatsapp Chat lock’ का करें यूज, जानें तरीका

 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

7 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

9 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

9 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

9 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

10 hours ago