उत्तर प्रदेश

हिमाचल-उत्तराखंड में फिर बरसात का कहर, छह दिन का अलर्ट जारी

Himachal Pradesh-Uttar Pradesh: मौसम विभाग (IMD) ने 11 अगस्त को यानि आज अगले छह दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान भूस्खलन, सड़क बंद होने और जलभराव की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

पहाड़ों पर भारी बारिश ने कई इलाकों में खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। उत्तराखंड के धराली और आसपास के इलाकों में अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। यहां 1300 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। लेकिन अब मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में कुछ इलाकों में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जो रेस्क्यू ऑपरेशन में तो मुश्किलें ला सकता है, साथ ही अन्य इलाकों के लिए भी खतरे का संकेत है।

स्कूल बंद और सड़कें प्रभावित

उत्तराखंड के कई जिलों जैसे देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल में सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद करने के आदेश दिया गया है। औऱ हिमाचल के कुछ इलाकों में स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों को बंद रखने की सलाह दी है।
वहीं हिमाचल में 300 से अधिक सड़कें बंद, कई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बाधित है। उत्तराखंड में पहाड़ी जगह पर भूस्खलन से जाम की स्थिति है। स्थानीय प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन और बचाव कार्य

NDRF और SDRF की टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, ताकि जरूरतमंद लोग तुरंत संपर्क कर सकें। राहत शिविर और मेडिकल टीमें तैयार रखी गई है।

आने वाले कुछ दिनों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार से यानि 14 अगस्त तक कई इलाकों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 15-16 अगस्त को बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में खतरा बना रहेगा। SEOC के मुताबिक NH-305 का हिस्सा औट-सैंज मार्ग सहित 360 सड़के यातायात के लिए बंद कर दी गई है, इनमे से 212 सड़के मंडी जिले में है।

ये भी पढ़े: हिमाचल के चंबा में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौके पर मौत

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

5 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

7 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

7 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

8 hours ago