Voter ID card
नई दिल्ली। अब नया वोटर आईडी कार्ड पाने के लिए आपको एक महीने से ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब सिर्फ 15 दिनों के अंदर लोगों को उनका वोटर आईडी कार्ड मिला जाएगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि उसने वोटर आईडी कार्ड भेजने के लिए नया सिस्टम बनाया है, जिससे अब नया वोटर कार्ड 15 दिनों के भीतर डिलीवर हो जाएगा।
बता दें कि अभी तक वोटर कार्ड मिलने में लोगों को एक महीने से ज्यादा का वक्त लग जाता था। लेकिन नई प्रक्रिया के तहत अब 15 दिनों के अंदर वोटर कार्ड मिल जाएगा। अब लोग वोटर आईडी कार्ड को डाक विभाग के ज़रिए घर तक पहुंचने के हर स्टेज को ट्रैक कर पाएंगे। इसके साथ ही वोटर को हर स्टेप की जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी, जिससे उन्हें पता चलता रहेगा कि उनका वोटर कार्ड अभी कहां तक पहुंचा है।
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाना हो या फिर मौजूदा वोटर कार्ड में करेक्शन कराना हो, अब आपका सारा काम ऐप के जरिए हो जाएगा। भारतीय निर्वाचन आयोग का वोटर हेल्पलाइन ऐप आप एंड्रॉयड और iOS मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर और प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप ऑनलाइन वोटर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं, साथ ही वोटर कार्ड में करेक्शन भी करा सकते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…