Categories: Othersदेश

ईरान-इजरायल संघर्ष में अमेरिका की एंट्री तय! ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की मंजूरी, पुतिन ने की शांति की अपील

Israel-Iran War : पश्चिम एशिया में पिछले 7 दिनों से जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. इजरायल और ईरान के बीच सात दिनों से चल रही भारी सैन्य झड़पों के बीच अब अमेरिका के सक्रिय हस्तक्षेप की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की योजना को मंजूरी दे दी है,हालांकि उन्होंने अंतिम आदेश को कुछ समय के लिए रोके रखने की बात कही है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम की अपील करते हुए दोनों देशों से बातचीत का रास्ता अपनाने की सलाह दी है.

इजरायल-ईरान में घमासान जारी

जानकारी के लिए बता दें कि इजरायल ने 12 जून से ईरान के विभिन्न इलाकों में एयर स्ट्राइक शुरू की, जिसमें तेहरान और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है. जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर लॉन्ग रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी. अब तक की झड़पों में ईरान में कम से कम 639 और इजरायल में भी 24 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. एक मानवाधिकार समूह के अनुसार ईरान में 1,300 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं.

ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई को हरी झंडी

वहीं अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले की योजना को मंजूरी दे दी है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अंतिम आदेश रोकते हुए कहा है कि वह पहले यह देखना चाहते हैं कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अगला कदम क्या होता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने अपने सैन्य सलाहकारों से यह भी पूछा है कि क्या अमेरिका के पास मौजूद 30,000 पाउंड वजनी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल ईरान की अत्यधिक सुरक्षित फोर्डो न्यूक्लियर साइट को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है.

इसके साथ-साथ सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात अपने सैन्य विमानों और नौसैन्य जहाजों की तैनाती में बदलाव किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सैन्य बलों को उन स्थानों से हटाया जा रहा है जो संभावित ईरानी हमलों की ज़द में आ सकते हैं.

पुतिन की शांति की अपील

उधर दोनों एशियाई देशों के बीच जारी तनाव को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि अब वक्त आ गया है कि इस संघर्ष को रोका जाए. उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका के राष्ट्रपतियों से उनकी बातचीत जारी है और वह इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. पुतिन ने जोर देकर कहा कि शांति का ऐसा समाधान खोजा जाना चाहिए जो इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करे और ईरान के हितों का भी सम्मान करे.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

13 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

15 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago