Categories: देश

वॉर जोन से फिर भारतीयों को निकाल लाए मोदी, ईरान से रेस्क्यू 110 छात्रों का जत्था पहुंचा दिल्ली

Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच स्थिति और ख़राब होती जा रही है। लगातार हो रहे हमले में ईरान के 639 लोगों की मौत हो गई है। वहां मौजूद भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इसके तहत पहले दिन 110 भारतीय छात्रों का जत्था दिल्ली पहुंचा। इसमें से 90 छात्र कश्मीर से थे। सुरक्षित वतन वापसी पर सभी ने सरकार को धन्यवाद कहा।

छात्रों ने जताई ख़ुशी

ईरान से निकाले गए एक छात्र की मां ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी आ गई। मैं चाहती हूं कि सभी के बच्चे वापस आएं। भारत सरकार ने बहुत अच्छा किया। बच्चों को कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं एक छात्र अजहर ने कहा कि मैं कितना खुश हूं बयां नहीं कर सकता। अपने परिवार को देखने की खुशी बहुत ज्यादा है। ईरान में हालात बहुत खराब हैं। वहां के लोग भी हमारे जैसे ही हैं; छोटे-छोटे बच्चे भी तकलीफ में हैं। युद्ध अच्छी चीज नहीं है। इंसानियत ही मारी जाती है।

भारतीय अधिकारी कर रहे अच्छा काम

छात्रों का कहना है कि तेहरान में स्थिति बहुत खराब है। वहां से सभी भारतीय छात्रों को निकाला जा रहा है। भारतीय अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। सभी छात्रों को निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। भारत पहुंची मरियम रोज़ ने बताया कि भारतीय दूतावास ने हमारे लिए सब कुछ तैयार रखा था। हमें ज्यादा समस्या नहीं हुई। हम तीन दिन से सफर कर रहे हैं इसलिए थक गए हैं।

इस तरह किया गया रेस्क्यू

बता दें कि ये छात्र ईरान से मंगलवार को आर्मीनिया पहुंचे, जहां उन्हें राजधानी येरेवन के होटलों में ठहराया गया। इसके बाद आज उन्हें कतर के रास्ते भारत लाया गया। इंडिगो की एक फ्लाइट इन छात्रों को आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट से कतर की राजधानी दोहा लेकर पहुंची। इसके बाद उन्हें दोहा से दूसरी फ्लाइट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया गया।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago