देश

अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में अचानक बेकाबू हुआ हाथी, भक्तों पर कर दिया हमला

Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद रथ यात्रा में शामिल 18 हाथियों के जुलूस में से एक नर हाथी शुक्रवार की सुबह बेकाबू हो गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागना शुरू कर दिए। हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था। वन विभाग के अमले ने इस पर काबू कर लिया। रथ यात्रा में से 3 हाथियों को हटा दिया है। इसमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल है। अब यात्रा में 15 हाथी ही रहेंगे।

नहीं हुआ कोई घायल

कमला नेहरू प्राणी उद्यान के अधीक्षक आरके साहू ने बताया कि 18 में से एकमात्र नर हाथी अचानक उत्तेजित हो गया और जुलूस के निर्धारित मार्ग से हटकर भागने लगा। साहू ने कहा-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हाथी को तुरंत एक ट्रैंक्विलाइज़र इंजेक्शन दिया गया। हमारी मानक सुरक्षा रणनीति के अनुरूप, दो मादा हाथियों का उपयोग उसे भीड़ से दूर ले जाने के लिए किया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

नियंत्रण काबू में

हालांकि कुछ समय के लिए भीड़ घबरा गई थी, लेकिन जल्दी ही सब कुछ नियंत्रण में कर लिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि नर हाथी को अब अलग कर दिया गया है और वह चल रही रथ यात्रा जुलूस में फिर से शामिल नहीं होगा। अन्य हाथी – बिना किसी और घटना के मार्ग पर चलते रहे। अहमदाबाद में रथ यात्रा, शहर के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें हर साल भारी भीड़ उमड़ती है, तथा भीड़ और जुलूस में भाग लेने वालों के प्रबंधन के लिए हाथी और रथों सहित विस्तृत व्यवस्था की जाती है।

मंगला आरती में पहुंचे शाह

गुजरात के अहमदाबाद के जमालपुर स्थित मंदिर में सुबह मंगला आरती की गई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। भगवान को खिचड़ी का भोग लगा फिर 7 बजे से यात्रा शुरू की गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहिंद विधि कर रथ यात्रा शुरू की। इस विधि में रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई जाती है। रात में भगवान मंदिर लौट आएंगे।

 

86 साल के बूढ़े खामेनेई ने आमने आकर फिर दी ट्रंप को चेतावनी, कांपती आवाज में बोले- कसकर तमाचा मारा

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

13 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

38 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

1 hour ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago