नोएडा

Noida International Airport : जेवर एयरपोर्ट पर यूपी पुलिस का सुरक्षा कवच, इस हाई सिक्योरिटी से लैस होगा

Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस खास इंतजाम कर रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए यूपी पुलिस की टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्दी शुरू होने वाले इस एयरपोर्ट पर एक रक्षा कवच तैयार किया जा रहा है जिसमें परिसर के अंदर 7 फीट की नई चारदीवारी बनाई गई है। रक्षा कवच की मजबूती के लिए 360 डिग्री कैमरा और नंगे तारों के जाल बिछाया गया है। इसके अलावा हाई रेजोल्यूशन कैमरों से भी परिसर पर नजर रखी जाएगी।

रोबोटिक सिस्टम किया सेट

एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बम निष्क्रिय करने की क्षमता रखने वाले रोबोटिक सिस्टम लगाया जा चुका है। बैलिस्टिक सुरक्षा से लैस मार्क्समैन बख्तरबंद एसयूवी भी तैनाती के लिए तैयार हैं। अधिकारियों का कहना है कि डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) पूरे देश के एयरपोर्ट और विमान परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसी क्रम में तैयारी तेजी से हो रही है।

तीसरी आंख में कैद होगी परिसर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट पर भी बीसीएएस की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के अनुसार विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रदान कर रहा है। बीसीएएस की एसओपी के अनुसार, एयरपोर्ट पर रनवे की सुरक्षा के सही इंतजाम किए जा रहे हैं। 4200 मीटर के रनवे पर 50 मीटर पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए है। साथ ही हर 100 मीटर पर 360 डिग्री नजर रखने के लिए भी अलग से कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है।

131 पुलिस कर्मियों को लखनऊ भेजा

एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी 1030 सीआईएसएफ जवानों को दी जा रही है। जिनको स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय पहले ही जवानों की तैनाती के लिए मंजूरी दे चुका है। वहीं नोएडा पुलिस के 131 पुलिस कर्मियों को भी एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए विशेष ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजा गया है। नोएडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत देने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए रोबोटिक सिस्टम का ट्रायल भी पूरा कर लिया है।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago