Breaking

एल्विश यादव से 10 करोड़ की फिरौती की मांग, जान से मारने की धमकी के बाद FIR दर्ज

Elvish Yadav Receives Life Threat: एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश कभी अपने शो और म्यूजिक वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी विवादों को लेकर। इस बार मामला काफी गंभीर है, क्योंकि एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि एल्विश और उनके पिता को एक विदेशी नंबर से मैसेज भेजा गया, जिसमें 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी की डिमांड की गई।

विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी

एल्विश यादव से मैसेज के जरिए दो दिन के भीतर 10 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। साथ ही पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकी मिलने के बाद एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, एल्विश को एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी, जिसे वह रिसीव नहीं कर पाए। इसके बाद उन्हें व्हॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं कनेक्शन

एल्विश यादव की शिकायत के अनुसार, मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी रणदीप मलिक के रूप में बताया और 10 करोड़ रुपये की मांग की। यह धमकी भरा मैसेज एल्विश यादव और उनके पिता दोनों को भेजा गया, जिसमें दो दिन के भीतर रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। एल्विश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह मैसेज सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया था।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago