Emergency Meeting
Emergency Meeting: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दो दिनों से चल रहे संघर्ष का मुद्दा अब UNSC में उठेगा। कंबोडिया के कहने पर आज रात 12:30 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है। UNSC की इमरजेंसी बैठक बुलाने के लिए कंबोडिया ने पाकिस्तान से मदद मांगी थी। जिसे अब मान लिया गया है।
दरअसल, कंबोडिया और थाईलैंड एक दूसरे के खिलाफ जंग में उतर चुके हैं। दोनों देशों की तरफ से हमले भी लगातार जारी हैं। कंबोडिया का दावा है कि थाईलैंड ने उस पर क्लस्टर बम दागा है और F-16 फाइटर जेट से लगातार बमबारी की है। इन आरोपों के साथ ही कंबोडिया ने पाकिस्तान से मदद मांगी और UNSC की इमरजेंसी बैठक (Emergency Meeting) बुलाने की मांग की।
थाईलैंड की ओर से हो रहे हमलों को लेकर कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने पाकिस्तान से मदद की गुहार लगाई है। फेसबुक पर पोस्ट करते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने लिखा, “कंबोडिया हमेशा मसले शांति से ही सुलझाता है।” अपनी इसी पोस्ट में उन्होंने पाकिस्तान से मदद मांगते हुए UNSC से इमरजेंसी मीटिंग (Emergency Meeting) बुलाने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी और लो वोल्टेज…नवोदय विद्यालय के 20 से ज्यादा बच्चे बीमार, जिलाधिकारी भी पहुंचे अस्पताल
वर्तमान में पाकिस्तान ही UNSC का अध्यक्ष है। हर देश को रोटेशन पॉलिसी के तहत एक माह तक इस परिषद का अध्यक्ष बनने का मौका मिलता है। इसीलिए पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद को ये अधिकार है कि वह किसी भी मसले पर परिषद की इमरजेंसी बैठक बुला सकते हैं।
यह भी देखें: Bihar News: SIR पर JDU नेता Giridhari Yadav को बोलना पड़ा महंगा, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…