Others

पसंद करते हैं ट्रेन से यात्रा करना..तो जरूर करें इन रेलगाड़ियों से सफर, बनेंगी कभी ना भूलने वाली यादें

Indian Railways Scenic Travel : रेल यात्रा किसे नहीं पसंद. लेकिन कुछ यात्रा भले ही खत्म हो जाए लेकिन याद कभी खत्म नहीं होती है. इन्हीं में से है पैलेस ऑन व्हील्स और दार्जिलिंग टॉय ट्रेन, जो पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है. आइए आपको बताते है भारत के कुछ ऐसे ही ट्रेन यात्रा के बारे में जो अपनी खूबसूरती, इतिहास और अनुभव के लिए जानी जाती हैं.

पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels)

यह एक लग्जरी ट्रेन है जो अपने यात्रियों को राजस्थान के शाही शहरों जैसे जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, और आगरा का दौरा करती है. इसका शाही अंदाज और सुविधाएं इसे विश्व प्रसिद्ध बनाती हैं. जिसका आप कायल हो जाएंगे.

महाराजा एक्सप्रेस (Maharajas’ Express)

भारत की सबसे महंगी और शानदार ट्रेनों में से एक, यह ट्रेन दिल्ली, आगरा, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, और वाराणसी जैसे स्थानों को कवर करती है. यह आपको भारत की  सांस्कृतिक विरासत और ऐश्वर्य का अनुभव कराती है.

 

 

द दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (Darjeeling Himalayan Railway)

भारत की यह ट्रेन यात्रा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जिसे “टॉय ट्रेन” के नाम से भी जाना जाता है. यह अपने यात्रियों को न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक की यात्रा में हिमालय की खूबसूरती का दर्शन कराती है.

द डेक्कन ओडिसी (The Deccan Odyssey)

यह लग्जरी ट्रेन महाराष्ट्र और गोवा के खूबसूरत स्थानों जैसे मुंबई, पुणे, औरासंगाबाद (अजंता-एलोरा गुफाएं) और गोवा को कवर करती है.

कश्मीर वैली रेलवे (Jammu to Baramulla)

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियां, बर्फीले पहाड़ों और सुरंगों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा प्रकृति प्रेमियों के लिए अद्भुत है.

कोकण रेलवे (Konkan Railway)

मुंबई से गोवा और कर्नाटक तक जाने वाली यह रेल यात्रा पश्चिमी घाट,समुद्र तटों और हरे-भरे जंगलों के बीच से गुजरती है.

विवेक एक्सप्रेस (Vivek Express)

यह भारत की सबसे लंबी रेल यात्रा है, जो डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक जाती है. इस ट्रेन यात्रा में आप जानेंगे कि कैसे भारत की विविधता एक दूसरे को एक साथ जोड़ती है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

1 hour ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago