UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में नवोदय विद्यालय के 20 से ज्यादा छात्रों की भीषण गर्मी के चलते तबीयत खराब हो गई। जिनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी खुद अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना।
जानकारी के मुताबिक, नवोदय विद्यालय में कम वोल्टेज की बिजली के कारण पंखे ठीक से नहीं चल रहे थे, जिससे गर्मी के कारण 20 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 12 बच्चों को पिहानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, छात्रा शैलजा और पूजा नाम की छात्राओं को गंभीर हालत (UP News) में हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जबकि बीमार बच्चों में राखी (कक्षा 11), सिया (कक्षा 9), और हिमांशी (कक्षा 10) भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रात में सभी बच्चों ने छोले-पूरी खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद नगर निगम के बेसमेंट में लगी आग, महापौर और नगर आयुक्त ने लिया जायजा
वहीं, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश सिंह ने इस घटना को सामान्य बताया है। उनका कहना है कि स्कूल में खाने और पानी की कोई समस्या नहीं है। प्राचार्य के मुताबिक, भीषण गर्मी की वजह से रोज़ाना 4-5 बच्चे बीमार हो रहे हैं। रात में 4-5 छात्राएं, सुबह 8-10 बच्चे और अभी 2-3 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी देखें: Gaza के समर्थन में विरोध प्रदर्शन की मांग, Bombay High Court ने वामपंथी दल को लताड़ा, दी ये सलाह |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…