EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: सैलरी पाने वाले कर्मचारियों और पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए काम की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 28 सितंबर 2026 को ‘निधि आपके निकट 2.0’ के तहत देशभर में विशेष कैंप आयोजित करने जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य पीएफ से जुड़ी शिकायतों और लंबित मामलों का समाधान करना है। अगर किसी कर्मचारी का पीएफ क्लेम लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह इस कैंप में अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकता है।
EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि 28 सितंबर को ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य ईपीएफओ की सेवाओं को सीधे सब्सक्राइबर्स तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस कैंप में सिर्फ शिकायत दर्ज करने पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा, बल्कि लंबित मामलों के जल्द निस्तारण की कोशिश भी की जाएगी। अगर किसी सब्सक्राइबर का पीएफ क्लेम लंबे समय से लंबित है, तो संबंधित अधिकारी उसके मामले की समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि, शिकायत का समाधान उसकी प्रकृति और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने पर निर्भर करेगा।
अगर आप अपने पीएफ से जुड़े मामले को लेकर कैंप में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखना बेहतर होगा। अपने साथ UAN नंबर, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और पुरानी कंपनियों से जुड़े जॉइनिंग या लीविंग लेटर रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने पहले किसी पीएफ क्लेम या समस्या को लेकर आवेदन किया है, तो उससे जुड़े दस्तावेज और क्लेम रिजेक्शन की जानकारी भी साथ रखना उपयोगी होगा। इससे अधिकारियों को मामले को समझने और उसकी समीक्षा करने में आसानी हो सकती है।
‘निधि आपके निकट 2.0’ कैंप में सिर्फ पीएफ से जुड़ी शिकायतों पर ही चर्चा नहीं होगी। कर्मचारियों और नियोक्ताओं को EPFO की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और पेंशन से जुड़े लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान EPFO की सेवाओं, नियमों और नई प्रक्रियाओं को लेकर भी जानकारी दी जा सकती है। यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें पीएफ से जुड़े काम के लिए डिजिटल माध्यमों पर निर्भर रहने में परेशानी होती है।
ये भी पढ़ें: दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, 3 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे; जांच में जुटी RPF-GRP
Guwahati Student Death: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 साल की छात्रा निमिषा ठाकुरिया शनिवार सुबह गुवाहाटी…
Russia Ukraine Air Strikes: शनिवार को रूसी हमलों में यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में चार…
Snake Swallowed Golf Balls: अमेरिका के सैन एंटोनियो स्थित साउथ टेक्सस एवियन एंड एक्सॉटिक हॉस्पिटल…
Kunal Ghosh Car Attack: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा इलाके में तृणमूल कांग्रेस…
Nagpur Mumbai Duronto Express: नागपुर से मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस पर बोरखेड़ी…
Asian Games 2026 Shooting: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है।…