Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए। बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ के पास खराब हुई एक सरकारी रोडवेज बस सड़क किनारे खड़ी थी, जिसके पास यात्री दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी और उसकी मरम्मत की जा रही थी। बस में कुछ यात्री बैठे हुए थे, जबकि कई अन्य बाहर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…