Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर में बाबा बर्फानी के भक्तों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शुक्रवार से पवित्र अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया, जिसमें श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेस कैंप से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। जम्मू से सुरक्षित पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पहलगाम के नुनवान और बालटाल के डोमेल बेस कैंप से यात्रा शुरू की। प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें।
बारिश के कारण यात्रा निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुई। सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं का जत्था बेस कैंप से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ, जबकि यात्रा का निर्धारित समय सुबह 3 बजे था। मौसम की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर घाटी पहुंचने पर अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पहले, गुरुवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 4,800 से अधिक श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अधिकारियों के अनुसार, काफिले के घाटी में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया, जिससे यात्रा का माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…