Europe Heatwave 2026: यूरोप में जारी रिकॉर्डतोड़ हीटवेव से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। बढ़ते तापमान के बीच मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट के अनुसार, 22 से 28 जून के बीच पिछले सप्ताह की तुलना में 2,025 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गईं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।
पब्लिक हेल्थ फ्रांस के मुताबिक, यह पिछले सप्ताह की तुलना में 29.1% अधिक मौतें हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी कि वास्तविक आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है। हालांकि 45-64 वर्ष आयु वर्ग में भी मौतों में बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।
AFP के विश्लेषण के अनुसार, 15 से 30 जून के बीच यूरोप की लगभग दो-तिहाई आबादी वाले क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। यह विश्लेषण European Drought Observatory और Joint Research Centre के आंकड़ों पर आधारित है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी भीषण गर्मी आखिरी बार अगस्त 2003 में 16 दिनों तक चली हीटवेव के दौरान देखी गई थी, जिसमें केवल फ्रांस में करीब 15,000 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हीटवेव अधिक तीव्र दिख रही है, लेकिन अब तक इसके परिणाम 2003 जितने गंभीर नहीं हैं।
फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड में जून के दौरान कुल मिलाकर करीब 3,700 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं और अधिकारियों का मानना है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।
बेल्जियम में 18 से 29 जून के बीच मौतों में 39% की बढ़ोतरी हुई और 1,222 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गईं। इनमें लगभग आधी मौतें 85 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की थीं। बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे देश के इतिहास में हीटवेव के दौरान दर्ज अभूतपूर्व अतिरिक्त मृत्यु दर बताया। वहीं 20 से 28 जून के बीच की अवधि को यूरोप की सबसे भीषण हीटवेव माना जा रहा है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली उत्पादन और बुनियादी ढांचे पर भी भारी दबाव डाला।
ये भी पढ़े: ‘अल्फा’ में ऋतिक रोशन का कैमियो छाया, एंट्री सीन वायरल; बालों को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…