मनोरंजन

‘अल्फा’ में ऋतिक रोशन का कैमियो छाया, एंट्री सीन वायरल; बालों को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Hrithik Roshan: यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्टिंग की सराहना हो रही है, जबकि विलेन के किरदार में बॉबी देओल ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है।

कैमियो और एंट्री सीन बना चर्चा का विषय

फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसकी झलक ट्रेलर में पहले ही दिखाई जा चुकी थी। रिलीज के बाद उनका एंट्री सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ऋतिक पहले मॉन्क जैसी पोशाक में नजर आते हैं, फिर अचानक एक्शन मोड में आकर दुश्मनों से भिड़ते हैं। इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक और हवा में उड़ते बाल दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

बालों को लेकर ट्रोलिंग

जहां कई लोग ऋतिक की दमदार एंट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बालों को लेकर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने दावा किया कि यदि किसी ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया हो, तो हेयरलाइन इतनी आगे नहीं होनी चाहिए और यह लुक नकली लग रहा है। कुछ अन्य लोगों ने भी अनुमान लगाया कि अभिनेता ने फिल्म में विग का इस्तेमाल किया है। हालांकि, उनके प्रशंसकों ने इन दावों का विरोध करते हुए ऋतिक के लुक का बचाव किया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ऋतिक ने अपने बालों के साथ कोई कॉस्मेटिक प्रक्रिया कराई है या नहीं। इस बीच, 'अल्फा' में उनका कैमियो लगातार चर्चा में बना हुआ है। उनकी पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब नजरें इस बात पर हैं कि दर्शक आलिया भट्ट की 'अल्फा' को कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया-चेतन की बढ़ी नहीं पुलिस कस्टडी, कोड वर्ड्स और दूसरे मोबाइल से जांच में नए खुलासे

Tanisha Verma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago