देश

बारिश भी बेअसर! उत्तर भारत में आग उगलता आसमान, 45°C के पार पारा

Today Weather Update: उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बेहद चौंकाने वाला बना हुआ है। एक तरफ कहीं बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि हो रही है, तो दूसरी तरफ गर्मी अपने चरम पर पहुंचती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि इन मौसमी बदलावों के बावजूद तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है, बल्कि कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी का संकेत है। वहीं देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन पर असर साफ दिख रहा है।

लू का खतरा, राहत के आसार नहीं

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ जैसे क्षेत्रों में 21 अप्रैल तक लू चलने की पूरी संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़ दें, तो देश के अधिकांश इलाकों में तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गर्मी के साथ उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

बारिश आई लेकिन गर्मी पर असर नहीं

हालांकि जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है, लेकिन यह राहत बेहद सीमित और अस्थायी साबित हो सकती है। दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश ने तापमान को थोड़ी देर के लिए जरूर रोका, लेकिन अगले ही दिन तेज धूप ने फिर से गर्मी का अहसास बढ़ा दिया। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 39.5 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 से 24 अप्रैल के बीच दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा। शुरुआती दिनों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद आसमान साफ होने से गर्मी और तेज हो जाएगी।

पहाड़ों में भी गर्मी का असर

हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो इस मौसम में असामान्य रूप से ज्यादा माना जा रहा है। राज्य के कई अन्य जिलों में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन 20 अप्रैल के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसी बीच कुल्लू में बारिश के कारण भूस्खलन की घटना भी सामने आई, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

जस्थान और ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर

राजस्थान के चूरू में तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं ओडिशा के हालात भी चिंताजनक बने हुए हैं। राज्य के 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। तितलागढ़ और झारसुगुड़ा जैसे इलाकों में पारा 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

आने वाले दिन और मुश्किल

मौसम विशेषज्ञों का साफ कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के कई हिस्सों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लू और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी और बढ़ाएंगी। ऐसे में लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने, पानी का अधिक सेवन करने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बारिश और अंधड़ के बावजूद गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा। उल्टा आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिससे यह साफ है कि इस बार अप्रैल में ही मई-जून जैसी तपिश झेलनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच NCR में बदला मौसम, लेकिन राहत कितनी देर? जानिए राज्यवार पूरा हाल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago