लाइफस्टाइल

चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो? घर पर सिर्फ 10 रुपये में करें नेचुरल फेशियल, पाएं पार्लर जैसा निखार

Facial Glow: अगर आप भी पार्लर जाकर फेशियल करवाने में पैसे और समय दोनों खर्च नहीं करना चाहतीं, तो ये आपके लिए है। अब सिर्फ 10 रुपये में घर पर ही नेचुरल तरीके से आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो ला सकती हैं। इस घरेलू फेशियल से त्वचा न सिर्फ चमकने लगेगी, बल्कि वह साफ, सॉफ्ट और तरोताजा भी नजर आएगी। आइए जानते हैं इस फेशियल के आसान स्टेप्स और इसे तैयार करने की विधि।

सिर्फ 4 स्टेप्स में पाएं नैचुरल ग्लो

  • क्लींजिंग (Cleansing)– चेहरे को साफ करने के लिए बेसन और दूध का उपयोग करें।
    विधि- 1 चम्मच बेसन में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
    फायदा- इससे चेहरे की गंदगी और ऑयल निकल जाता है और स्किन साफ हो जाती है।
  • स्क्रबिंग (Scrubbing)– चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए चीनी और नींबू का स्क्रब बेहद असरदार होतै है।
    विधि- 1 चम्मच चीनी में आधा नींबू निचोड़कर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर 2-3 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें।
    फायदा- डेड स्किन हटती है और ब्लैकहेड्स भी दूर होते हैं।
  • मसाज (Massage)– चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल या दूध मलाई से मसाज करें।
    विधि- चेहरे पर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
    फायदा- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरा ग्लो करने लगता है।
  • फेस पैक (Face Pack)– फेस पैक के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल का इस्तेमाल करें।
    विधि- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं।
    फायदा- चेहरे की रंगत निखरती है और ऑयल भी दूर होता है।

सिर्फ 10 रुपये है कीमत

इन सभी घरेलू चीजों की कीमत मिलाकर महज 10 रुपये के अंदर आप यह फेशियल कर सकती हैं। न कोई कैमिकल, न कोई साइड इफेक्ट बस घर बैठे पाएं पार्लर जैसा इंस्टेंट ग्लो।

ये भी पढ़े: आंखों के नीचे काले घेरे? अपनाएं ये देसी नुस्खे और पाएं नेचुरल चमक

महत्वपूर्ण टिप्स

यह फेशियल हफ्ते में एक बार करना सबसे अच्छा रहता है। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। फेशियल के बाद सूरज की रोशनी से बचें और हल्की मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

13 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

15 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago